भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर विशेष सूक्ष्म दान ;माईक्रो डोनेशनद्ध अभियान की शुरूआत की है। पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को छोटा सा योगदान करने की अपील की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड 1000 रूपये का माईक्रो डोनेशन कर इस अभियान से जुडे।
मोदी जी की लीडरशिप से देश लगातार हो रहा है मजबूत . कर्नल राज्यवर्धन
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर विशेष सूक्ष्म दान ;माईक्रो डोनेशनद्ध अभियान की शुरूआत की है। पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को छोटा सा योगदान करने की अपील की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड 1000 रूपये का माईक्रो डोनेशन कर इस अभियान से जुडे। कर्नल राज्यवर्धन ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से जयपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता से इस अभियान से जुडने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया जिससे कोई भी व्यक्ति माईक्रो डोनेशन कर इस अभियान का हिस्सा बन सकता है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि देश को आगे बढ़ाना हमारा मकसद हैए इसमें हम सभी को भागीदार बनना है। देश का प्रत्येक नागरिक साथ मिलकर काम करेगा तो देश को मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी जी और देश को मजबूती देने के लिए माईक्रो डोनेशन ;सूक्ष्म दानद्ध अभियान प्रारम्भ किया है जिसमें देश का कोई भी नागरिक स्वेच्छा से पांच रूपये से लेकर एक हजार रूपये तक का दान दे सकता है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मोदी जी की लीडरशिप में देश लगातार मजबूत बन रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजनाए जल जीवन मिशनए स्वच्छ भारत अभियानए आयुष्मान भारतए किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है जिससे देश को मजबूती मिलीए यह इसलिए संभव हो पाया क्योकी मोदी जी के आने के बाद विकास पैसा जो पहले चोरी होता था वह चोरी होना बन्द हो गया। प्रधानमंत्री मोदी जी क्रियांवित तरीके से जनता की मुश्किलों का समाधान कर रहें है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कांग्रेस ने जनता से झूठे वायदे कर प्रदेश में सरकार बनाई। पिछले तीन वर्षो के कांग्रेस राज में प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी तो दूर उनकी भूमि तक नीलाम हो रही है। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा दस तक की काउंटिंग करते हुए राहुल गांधी ने यह क्यों नही बताया की किस किसान का कर्ज माफ होगाए कितना होगा और किसका होगा ही नहीं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह क्यों कहा गया कि आपने कर्ज माफ कर दिए। अब जनता के सामने सच आ रहा है तो कांग्रेस इसकी टोपी उसके सर वाली नीति अपना रही है।
विशाल बैरिस्टो